रानीखेत श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में बारिश ने डाला खलल,अब सोमवार नहीं, बुधवार को निकलेगी झांकियों की शोभायात्रा
रानीखेत– लगातार हो रही आफत भरी बारिश ने रानीखेत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झांकी महोत्सव पर पानी फेर दिया है और इसकी रौनक फीकी पड़ गई है।इतना ही नहीं उत्साह के साथ झांकी सजाने में लगे बाल कलाकारों को भी मायूस होना पड़ा है।वहीं आयोजन समिति ने आपात बैठक कर झांकी निर्माण के लिए 6 व 7 सितंबर और झांकी शोभा यात्रा के लिए बुधवार 9सितंबर का दिन तय किया है।
ज्ञातव्य है है कि श्री शिव मंदिर एवं धर्मशाला समिति की श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कई सालों से झांकी प्रतियोगिता आयोजित करती आ रही है ताकि रानीखेत के इस ऐतिहासिक महोत्सव का सरंक्षण और झांकियां सजाने की परम्परा को जीवित रखा जा सके। इस वर्ष भी समिति द्वारा विभिन्न प्रतिभागी संस्थाओं के लिए 4 से 6सितंबर तक झांकी निर्माण और सोमवार 7सितंबर झांकी शोभा यात्रा की तिथि तय की थी। 4सितंबर की रात्रि विभिन्न मुहल्लों में संस्थाओं ने मनमोहक झांकियां प्रदर्शित की लेकिन 5सितंबर को भारी बारिश ने बाल संस्थाओं का उत्साह धो दिया।
आज आयोजन समिति की बैठक में बारिश की स्थिति को देखते हुए 6व 7सितंबर झांकी निर्माण और 9सितंबर की तिथि शोभायात्रा के लिए तय की गई। बैठक में कहा गया कि झांकियां तैयार कर रही बाल संस्थाओं के पास आर्थिक संसाधन न होने से वे झांकी निर्माण में समर्थ नहीं हैं अतैव महोत्सव को लम्बा नहीं खींचा जा सकता,इस कारण 8सितंबर को उन्हें झांकी निर्माण से राहत दी गई। बता दें कि आज रविवार को भी सुबह से निरंतर बारिश जारी है जिसकारण रात्रिकालीन झांकियों के निर्माण की संभावना फिलहाल क्षीण पड़ी हुई हैं।

रानीखेत श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में बारिश ने डाला खलल,अब सोमवार नहीं, बुधवार को निकलेगी झांकियों की शोभायात्रा
अल्मोड़ा के दुगारखोला क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला पर झपटा गुलदार