बिना कोचिंग घर पर स्वाध्याय से NEET उत्तीर्ण कर शानवी ने हासिल किया MBBS में प्रवेश

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत – द्वाराहाट निवासी शानवी नेगी ने NEET-UG परीक्षा उत्तीर्ण कर MBBS में प्रवेश प्राप्त किया है। शानवी भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री द्वाराहाट वीरेंद्र नेगी एवं जीजीआईसी द्वाराहाट की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका नेगी की प् सुपुत्री हैं।शानवी ने यह सफलता अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर बिना किसी कोचिंग के घर पर स्वयं अध्ययन कर हासिल की है।
शानवी ने कक्षा 12 तक की शिक्षा कुमाऊं पब्लिक स्कूल, द्वाराहाट से प्राप्त की। उन्होंने हाईस्कूल में 98 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
NEET में सफलता के बाद शानवी ने काउन्सलिंग के पहले राउंड में राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा को अपनी पसंद के रूप में चुना। उनका कहना है कि पहाड़ के क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को उन्होंने करीब से महसूस किया है। इसी कारण वह आगे चलकर पहाड़ में रहकर लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अपने क्षेत्र के मरीजों की सेवा करने की इच्छा रखती हैं। उनका लक्ष्य अपने क्षेत्र में एक कुशल, संवेदनशील एवं सेवाभावी चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करना है।
शानवी की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता, गुरुजन, परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी और गर्व का माहौल है।