लालकुर्ती कुमपुर बाजार में रामलीला की धूम: भरत-मिलाप और दशरथ मरण के दृश्यों ने दर्शकों को किया भावविभोर

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत: छावनी नगर रानीखेत के लालकुर्ती कुमपुर बाजार में चल रही रामलीला में सांस्कृतिक संध्याएं भक्तिमय माहौल में संपन्न हो रही हैं। शुक्रवार रात्रि की रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरुण रावत ने किया।

​शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण रावत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों, मूल्यों और जीवन-मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को सफल एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के आतंक से बचाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत ने वन विभाग के अधिकारियों से की वार्ता, पिंजरा लगाने की मांग

शुक्रवार रात्रि के मंचन के दौरान कलाकारों ने पौराणिक प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक व जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया। मंच पर भरत-शत्रुघ्न संवाद, राजा दशरथ का पुत्र वियोग में मरण तथा राम-भरत मिलाप जैसे हृदयस्पर्शी दृश्यों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। कलाकारों के सजीव अभिनय और संवाद अदायगी ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में आशा हेल्थ वर्कर्स का प्रदर्शन: न्यूनतम वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

कार्यक्रम की शुरुआत में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश गोरी, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल तथा समिति के अन्य सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत व पत्रकार नवीन भट्ट का माल्यार्पण कर एवं शाल ओढाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  जीडी बिरला सहित देश के नामी विद्यालयों से जुड़े रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार के राजीव महरोत्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad