जीडी बिरला सहित देश के नामी विद्यालयों से जुड़े रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार के राजीव महरोत्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

​

​रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाले और देश के कई नामी आवासीय विद्यालयों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक सेवाएं दे चुके राजीव महरोत्रा का गत दिवस निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से रानीखेत, चिलियानौला सहित संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। आज शनिवार उनका अंतिम संस्कार श्मशान घाट नालापानी मुम्बई में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में आशा हेल्थ वर्कर्स का प्रदर्शन: न्यूनतम वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

​राजीव महरोत्रा का देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन और प्रशासन में एक लंबा और समृद्ध अनुभव रहा। उन्होंने रानीखेत (चिलियानौला) में 1987 में स्थापित प्रसिद्ध आवासीय विद्यालय जी. डी. बिरला मेमोरियल स्कूल में अपनी सेवाएं दी थीं, जहां उन्होंने स्कूल के दैनिक प्रशासनिक संचालन, आवासीय व्यवस्थाओं और प्रबंधकीय तालमेल को बखूबी संभाला।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के आतंक से बचाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत ने वन विभाग के अधिकारियों से की वार्ता, पिंजरा लगाने की मांग

​इसके अतिरिक्त, उन्होंने कानपुर के प्रतिष्ठित ‘सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर’ (SPSEC) तथा वर्तमान में भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में शुमार ‘बिशप कॉटन स्कूल, शिमला’ (Bishop Cotton School) में बर्सर (मुख्य वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी) के रूप में अपनी सेवाएं देकर प्रशासनिक दक्षता की मिसाल कायम की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुर्ती कुमपुर बाजार में रामलीला की धूम: भरत-मिलाप और दशरथ मरण के दृश्यों ने दर्शकों को किया भावविभोर

​राजीव महरोत्रा के निधन पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों तथा व्यापारिक वर्ग ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad