द्वाराहाट में 6 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण की द्वितीय कार्यशाला का समापन

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट -ब्लॉक स्तरीय बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता और विद्यालय सुरक्षा के 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय फेरे का द्वाराहाट, बगवालीपोखर और मझखाली केंद्रों में आज समापन हो गया।

प्रशिक्षण के समापन दिवस में उपशिक्षाधिकारी डी०एल०आर्या ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम व एफएलएन के शैक्षिक क्रियाकलापों के बेहतरीन प्रबन्धन की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस दौरान डाइट अल्मोड़ा से एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम के जिला समन्वयक डा. हेम जोशी और ब्लॉक मेंटर प्रकाश पंत द्वारा प्रशिक्षण केंद्रों का अनुश्रवण भी किया गया। डा. जोशी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का बोध कराने तथा उसकी समझ विकसित करना है। उन्होंने कहा सभी शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर इसका लाभ बच्चों तक पहुंचाएं। द्वाराहाट के ब्लॉक मेंटर प्रकाश पंत ने आह्वान किया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग विद्यालय के सभी बच्चों के साथ कर निपुण भारत के लक्ष्यों को पूर्ण करें।
इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्रों के नोडल अधिकारी डा. पूरन चंद्र, नवीन मठपाल, अजय जोशी, दिनेश टम्टा, एफएलएन के ब्लॉक समन्वयक दीपक पाण्डेय, अंजू साह, संकुल प्रभारी कमल किशोर, विमल कुमार, मनोज पंत, नविता वर्मा, दयाकृष्ण, संदर्भदाता बालम सिंह, मनमोहन अधिकारी, ललित कुमार, राकेश पाण्डेय, सुरेश कुमार, हेमंत कुमार, ललित मोहन, सोनिया, उमेश पाण्डेय समेत तमाम शिक्षक और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संदर्भदाता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad