रानीखेत में कालू सैय्यद रहमतुल्लाह अलैह का 52वां उर्स मुबारक शुरू, चादरपोशी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। कालू सैय्यद रहमतुल्लाह अलैह का 52वां उर्स मुबारक वीरवार को चादरपोशी के साथ शुरू हो गया। दरगाह पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी ।इस दौरान मेले में भी जमकर खरीदारी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

देश की उन्नति, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए अकीदतमंदों ने हाथ उठाकर दुआ की।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रानीखेत नगर की ओर से दरगाह पर चादर चढ़ाकर प्रदेश और देश की खुशहाली की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

दरगाह के ख़ादिम मो. मोहसिन ने उर्स में पधारे सभी श्रद्धालुओं, मेहमानों और अकीदतमंदों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए आम लंगर (शुद्ध शाकाहारी) की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। चादरपोशी के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चिलियानौला अरूण रावत, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जयंत रौतेला मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

ADVERTISEMENTS Ad Ad