राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में प्रबंधन समिति और पीटीए बैठक में मेधावी छात्राएं सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में विद्यालय प्रबंधन समिति (एस.एम.सी.) एवं पी.टी.ए. की बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती मंजुला देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन अतिथियों द्वारा किया गया तथा श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती जोशी के दिशा निर्देशन पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सु मधुर सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीतके साथ अतिथियों का स्वागत किया गया । विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
प्रवक्ता नीरू पांडे द्वारा अभिभावकों अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
बैठक में विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय के विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया तथा नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में ललित मोहन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया आनन्द प्रकाश को उप मंत्री उपाध्यक्ष, प्रधानाध्यापिका श्रीमती विमला बिष्ट को उपाध्यक्ष, श्रीमती विजया तिवारी को मंत्री, श्रीमती नोमा देवी को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती प्रीति बिष्ट को लेखा परीक्षक चुना गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
प्रवक्ता श्रीमती विजय तिवारी ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
पूर्व प्रधान राजेंद्र बिष्ट द्वारा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष अपनी माताजी की स्मृति पर नकट धनराशि प्रदान कर सम्मानित भी किया किया जाता है।
साथ ही इस वर्ष नैना प्रोजेक्ट के सम्मानित अतिथि भुवन चंद पांडे वह उनके अन्य पारिवारिक सदस्यों द्वारा उपस्थित होकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को नकद धनराशि व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा जिन बच्चों की दृष्टि में दोष होने पर उन्हें निशुल्क चश्मा प्रदान करने हेतु चिन्हित कर प्रदान करने की घोषणा की गई।
2025- 26 में बोर्ड की परीक्षा कक्षा 10 में तीन छात्राओं तथा कक्षा 12 में मानविकी वर्ग में तीन छात्राओं तथा वैज्ञानिक वर्ग में तीन छात्राओं 9 छात्राओं के साथ हाई स्कूल तथा इंटर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली कक्षा 12 में कुमारी शिवानी आर्य तथा कक्षा 10 में यामिनी आर्य को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी वंदना चौधरी कला शिक्षिका द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यालय परिवार एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के हर्षित एवं शौर्य ने अपनी अभिनव परियोजना से विद्यालय का बढ़ाया मान

Ad Ad