रानीखेत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मोत्सव पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पावस जोशी के नेतृत्व में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। य आयोजन भाजयुमो के जिलाध्यक्ष श्री पावस जोशी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा मनीष भैसोड़ा (महामंत्री), देवाशीष डोबरियाल (नगर उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा), के साथ घनश्याम भट्ट (भाजपा जिला अध्यक्ष), भूपेंद्र कांडपाल (जिला महामंत्री), ध्यान सिंह नेगी और जिला कोषाध्यक्ष सुरेश फर्तयाल, नगर अध्यक्ष ललित मेहरा मुकेश पांडे, मनीष जोशी, राहुल बिष्ट, गीतिका बिष्ट कपिल कुमार, गौरव तिवारी,पुष्पा तिवारी,तनुजा शाह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना था। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और जनहित के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पावस जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा का जो संकल्प लिया गया है, उसे युवा मोर्चा जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। यह रक्तदान शिविर उसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad