सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ शपथ ग्रहण के साथ हुआ
रानीखेत-सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में बुधवार को “स्वच्छता ही सेवा 2025 ” अभियान का आरंभ शपथ ग्रहण के साथ किया गया | यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा.
गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत के निर्देशन में बुधवार को “स्वच्छता ही सेवा 2025 ” अभियान का आरंभ शपथ ग्रहण के साथ किया गया | यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है |
इस वर्ष के अभियान का थीम “स्वच्छोत्सव” है | अभियान के माध्यम से बल कार्मिकों एवं स्थानीय नागरिकों को व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से सफाई गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है । इसके साथ ही, स्वच्छता के महत्व और इसके लाभों के बारे में समाज में जागरूकता पैदा करना । शपथ ग्रहण कार्यक्रम में परीक्षित बेहरा (उप महानिरीक्षक), दुर्गा बहादुर सोनार (उप महानिरीक्षक), अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी व बल कार्मिक शामिल थे |





राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन