ग्राम मटेला मनिहार में डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित
रानीखेत – ग्राम पंचायत मटेला मनिहार में भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती के उपलक्ष्य में जन जागरण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ अम्बेडकर के “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताते हुए सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया गया।
कार्यक्रम में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर ताड़ीखेत विकास खंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने कहा कि बाबा साहेब ने न केवल भारत का संविधान लिखा, बल्कि एक समतामूलक भारत की परिकल्पना की थी, जहाँ हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हों। अन्य वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक सुधार आंदोलनों को याद करते हुए, उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती गायत्री देवी,प्रधानाचार्य ललित मोहन तिवारी , धारा बल्लभ , बच्ची राम ,पूरन चंद्र , नवीन कुमार , विनोद कुमार , राधे राम , मोहन राम जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष रानीखेत यतीश रौतेला ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश आर्या ,महेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे ।















पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में “कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं “विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित