बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ अम्बेडकर को किया याद
रानीखेत -बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रानीखेत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
वक्ताओं ने उनके विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और संविधान निर्माण, सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनके संघर्ष को नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके द्वारा रचित संविधान के माध्यम से वंचित वर्ग को समानता, वोट और कानून के समक्ष समान अधिकार दिए जाने को याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विनोद भार्गव ने की मुख्य वक्ता मोहन नेगी रहे।
कार्यक्रम में ललित मेहरा दर्शन मेहरा,मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, गिरीश भगत ,दिनेश चंद्र आर्य अभिषेक कुमार ,श्रीमती तनुजा शाह, श्रीमती बीना बिष्ट, उमेश पंत, अभिषेक कुमार ,अरविंद वर्मा ,राजेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप गोयल, जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी, गणेश राम , विपिन पांडे, एवं जिला पंचायत सदस्य हिमांशु कुमार उपस्थित रहे।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए