आखिरकार हाईकमान ने प्रीतम सिंह के नाम पर लगाई मोहर
देहरादून : कांग्रेस ने प्रीतम सिंह केे नाम पर मोहर लगा दी। दिवंगत नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद कांग्रेस में लगातार नेता प्रतिपक्ष को लेकर खेमेबाजी चल रही थी। ऐसे में सभी लोग दिल्ली भी गये लेकिन वहां माहौल ऐसा हो गया कि निर्णय नहीं निकल सका। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान पर नेता प्रतिपक्ष के चयन का जिम्मा छोड़ दिया गया। सोमवार से चले मंथन में आखिरकार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बाजी मारी दी और उन्हें नेता प्रतिपक्ष चुन लिया गया। प्रीतम सिंह ने इस पर सशर्त सहमति देते हुए कहा है कि वे विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभालने को तैयार हैं बशर्ते प्रदेश अध्यक्ष उनके करीबी को बनाया जाए।उम्मीद है मंगलवार शाम तक पार्टी नेताप्रतिपक्ष के तौर पर उनके नाम की औपचारिक घोषणा कर दे।
नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी साफ दिखी। पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई नेताओं ने पूरा जोर लगाया लेकिन प्र्रीतम मैदान मार ले गये। नया नेता प्रतिपक्ष मिलने के बाद अब कांग्रेस के सामने विधानसभा चुनाव 2022 एक बड़ी चुनौती होगीं जहां गुटबाजी हावी न हो।



भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण