आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के छात्र साहिर कटारिया ने सब जूनियर वर्ग में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया
रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के छात्र साहिर कटारिया ने 28 अगस्त 2023 से 07 सितंबर 2023 तक डॉ कर्णी सिंह रेंज नई दिल्ली में आयोजित 42वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया।उन्होंने 12-16 वर्ष आयु वर्ग यानि सब जूनियर वर्ग में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने 357/400 का स्कोर किया और नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। विद्यालय प्रबंधन एवं सभी शिक्षकों ने साहिर और उसके माता-पिता को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS


यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन