माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा कर लौटी रानीखेत की बेटी रेबेका सिंह का रानीखेत में हुआ भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की जांबाज रेबेका सिंह का आज रानीखेत पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। रानीखेत के चौकुनी गांव निवासी रेबेका ने 18848.86 मीटर ऊंचे शिखर पर तिरंगा व सीमा सुरक्षा बल का ध्वज फहराकर महिला सशक्तीकरण की मिसाल भी कायम की।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं के कौशल विकास के लिए 200करोड़ की योजना मंजूर

आज रानीखेत में रेबेका सिंह का भव्य स्वागत किया गया।ढोल बाजे के साथ बाजार में स्वागत के दौरान रेबेका सिंह ने इतना प्यार देने के लिए नागरिकों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अपने गृहक्षेत्र में इस स्वागत से वे अभिभूत हैं। बता दें कि रानीखेत के चौकुनी निवासी कुंदन सिंह व रुथ सिंह के घर जन्मी रेबेका सिंह के हिमालय की ऊंची चोटियों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के जुनून का ही परिणाम है कि इस बाद बीएसएफ के हीरक जयंती वर्ष पर वंदेमातरम बीएसएफ महिला पर्वतारोहण अभियान माउंट एवरेस्ट (18848.86 मीटर) का वे हिस्सा बनी।इससे पहले भी रेबेका सिंह हिमालय पर्वतमाला की माउंट मुकुट समेत कई चोटियों पर विजय पताका फहरा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad