रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी गिरीश वैला के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों ने जताया गहरा शोक
रानीखेत -रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री व छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे गिरीश वैला के निधन पर नगर के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने भी स्व वैला के निधन पर गहरा शोक जताया।स्व वैला का आज यहां मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।स्व वैला सिर पर लगी गहरी चोट के कारण पिछले तीन वर्ष से अस्वस्थ थे।
व्यापारी नेता गिरीश वैला के निधन पर नगर कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक जताया वहीं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जारी शोक संदेश में कहा कि गिरीश वैला का निधन केवल व्यापारी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे रानीखेत क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में रानीखेत के व्यापारिक एवं सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदैव स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा क्षेत्र के विकास की आवाज को मजबूती से उठाया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, वरिष्ठ नेता दीप पांडे, खजान पांडे, खजान जोशी,छावनी परिषद नामित सदस्य मोहन नेगी, गिरीश भगत,पूर्व सभासद संजय पंत, गिरीश मैनाली, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जयंत रौतेला, शिव मंदिर समिति अध्यक्ष कैलाश पांडे,दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली,एडवोकेट दिनेश तिवारी, व्यापार मंडल के निवर्तमान उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, महासचिव संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे ,उपसचिव विनीत चौरसिया ने भी स्व वैला को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी गिरीश वैला के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों ने जताया गहरा शोक
भारतीय जनता पार्टी पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ ने प्रदेश सह संयोजक विमल भट्ट को बनाया चार जिलों का प्रभारी