ऐना गांव में घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या,गांव में दहशत का माहौल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -नगर से करीब 25 किमी दूर ऐना गांव (द्वाराहाट ब्लाक) में बीते शुक्रवार की देर सायं 19 वर्षीय सागर सिंह की घर में घुस धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई । वह सेना भर्ती की तैयारी के लिए ऐना गांव में अपनी बुआ जानकी देवी के घर में रह रहा था। चीख पुकार मचने पर जानकी देवी व उसकी चचिया सास सबुली देवी बीच-बचाव को पहुंची। हमलावर ने जानकी देवी के सिर व सबुली देवी के गले पर वार कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

ऐना गांव में सागर सिंह हत्याकांड में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला गांव का ही युवक निकला, जो बेहद करीबी बताया जा रहा है।तहरीर में पुरानी रंजिश मुख्य वजह बताई गई है। इससे पूर्व हत्याकांड की चश्मदीद और जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल मृतक की बुआ ने बीती मध्यरात्रि हत्यारोपित का नाम उजागर किया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

इससे पुलिस को हत्यारोपित तक पहुंचने का रास्ता मिल गया। इधर सूत्रों के अनुसार जघन्य वारदात में लिप्त युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एक अन्य भी संदेह के दायरे में है। यह भी चर्चा है कि हत्यारोपित घायल महिलाओं की रेकी करने नागरिक चिकित्सालय भी पहुंचा था। ग्रामीण सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जोर दे रहे हैं।उधर एक अन्य घायल सबुली देवी को नाजुक हालत में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad