श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 30 वां मूर्ति स्थापना वार्षिकोत्सव एवं‌ श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, गणेश पूजा एवं भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां श्री पंचेश्वर महादेव प्रांगण शिव मंदिर में 30 वां मूर्ति स्थापना वार्षिकोत्सव एवं‌ श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, गणेश पूजा एवं भव्य कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में कलश यात्रा में शिरकत की।

श्री शिव मंदिर समिति, महिला सत्संग समिति एवं धर्म परायण जनता के सहयोग से श्री पंचेश्वर महादेव प्रांगण शिव मंदिर में 30 वां मूर्ति स्थापना वार्षिकोत्सव एवं‌ श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, आज प्रातः गणेश पूजा एवं भव्य कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज से 16 जुलाई तक नित्य सायं तीन बजे से जारी रहेगी।16 जुलाई को प्रातः रथोत्सव,यज्ञ पूर्णाहुति और अपराह्न दो बजे से विशाल‌ भंडारा आयोजित होगा।नित्य प्रति कथा व्यास श्री राजेन्द्र प्रसाद पांडेय प्रतापगढ़ यूपी व्यास गद्दी पर विराजमान होकर श्रीमद् भागवत कथामृत का रसास्वादन कराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमानी आफत से जन जीवन मुश्किल में,आईएमडी ने जताई 9 व 10जुलाई को भारी से भारी बारिश की संभावना

इससे पू्र्व आज गुरूवार प्रात: महिला श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर जलधारा से कलश में जल भर कर शिव मंदिर परिसर में भव्य परिक्रमा कलशयात्रा निकाली । इस‌ दौरान कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती मंगला मराठा एवं रामचंद्र मराठा , जगदीश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल,रमेश अधिकारी सहित शिव मंदिर व धर्मशाला समिति, महिला सत्संग समिति के पदाधिकारी,सदस्य,एवं बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  मणिपुर में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सपूत बलवंत सिंह खेतवाल की हल्द्वानी में अंतिम विदाई, बलिदानी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब
ADVERTISEMENTS Ad Ad