भारतीय जनता पार्टी पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ ने प्रदेश सह संयोजक विमल भट्ट को बनाया चार जिलों का प्रभारी
रानीखेत -भारतीय जनता पार्टी पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक विमल भट्ट को प्रकोष्ठ के चार जनपदों क्रमशः अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि विमल भट्ट की संगठन के प्रति निष्ठा एवं पार्टी कार्यो में लम्बे अनुभव को देखते हुए पहले प्रदेश में भाजपा पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक एवं सरकार में कला संस्कृति साहित्य परिषद में सदस्य बनाया गया था।अब चार जिलों में पुनः प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इससे पहले भट्ट पूर्व में दो बार जिला उपाध्यक्ष ताड़ीखेत ,विन्सर महादेव एवं मछोड़ मंडल सल्ट में प्रभारी और विभिन्न कार्यक्रमों में संयोजक रह चुके हैं चुनाव प्रबंधन में भी भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिकायें रह चुकी हैं।भट्ट स्वयं सेवक संघ की विचारधारा से जुड़े रहे हैं।
आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला प्रभारियों की घोषणा की है।प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट के निर्देश और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानंद जोशी सहित प्रदेश संयोजक पर्यटन गतिविधि कपिल गुप्ता की सहमति के बाद 18 जुलाई 2026 को जारी सूची में पूरे प्रदेश में प्रमुख पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभार दिया गया है।जिसमें प्रदेश सह-संयोजक एवं कला साहित्य संस्कृति परिषद के प्रदेश सदस्य विमल भट्ट को हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है
विमल भट्ट ने जारी बयान में कहा कि उनका मुख्य फोकस सड़कों के सुधारीकरण,कुंभ मेला ,नंदा राज जात यात्रा ,चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला, साहसिक पर्यटन ,होटल व्यवसाय,होमस्टे योजना को गांव-गांव तक पहुंचाना है। साथ ही स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने पर काम किया जाएगा।ताकि पर्यटन को प्रोत्साहित एवं तेजी से बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने इस ज़िम्मेदारी हेतु प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया
और पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने की बात कही है साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने हेतु संकल्प लेने और कड़ी मेहनत करने की अपील की है।

भारतीय जनता पार्टी पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ ने प्रदेश सह संयोजक विमल भट्ट को बनाया चार जिलों का प्रभारी
गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह