आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में “एंटी टोबैको डे” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में 30 मई 2026 को 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल के तत्वावधान में “नशा मुक्ति अभियान” के अंतर्गत “एंटी टोबैको डे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रार्थना सभा से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें JD/JW एवं SD/SW के कुल 80 एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एएनओ देव सिंह बिष्ट एवं भूपेंद्र परिहार के निर्देशन में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेट्स द्वारा शपथ ग्रहण, स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण तथा जागरूकता अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad