राहुल गांधी के चार जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे की तैयारी को लेकर करन माहरा ने भिकियासैंण में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर विकास खण्ड भिकियासैंण में कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को राहुल गाँधी के दौरे से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दौरा प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों, महिला अपराध, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, महंगाई, अग्निवीर योजना, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भ्रष्टाचार एवं पलायन को लेकर जनता की आवाज़ को मजबूती देने का कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान

करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अल्मोड़ा पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी लगातार देश और प्रदेश के आम जनमानस के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं और उत्तराखंड की जनता भी उनके विचारों से जुड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:यहां हुआ शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत ,तीन लोग घायल

बैठक में संगठन की तैयारियों, यात्रा व्यवस्था एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष देव गिरी ने की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बैठक में कैलाश पंत नगर अध्यक्ष भतरोज़खान, दीपक बिष्ट नगर पंचायत अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, दीपा कडाकोटी, भगवती रेखाड़ी, मोहन सिंह, नंदन सिंह रावत, चन्द्रशेखर क्षेत्र पंचायत सदस्य, ललित करगेती, नवीन जोशी, नरेन्द्र नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य, रुद्र माहरा, गणेश मावड़ी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad