बंगलुरु में संपन्न हुई 42वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के छात्र भूपेंद्र ने जीता गोल्ड मेडल
रानीखेत – बंगलुरु में संपन्न हुई 42वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के छात्र रौशन कन्नोजिया के सिल्वर मेडल जीतने के बाद भूपेंद्र सिंह ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है।
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के छात्र भूपेंद्र सिंह ने जनपद व राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में चयन होने के बाद 31अक्टूबर से 2नवम्बर 2025तक बंगलुरु में संपन्न हुई 42वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रौशन किया। भूपेंद्र की इस सफलता पर स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे व शिक्षक -शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन