बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी और हर्षित कुमार का R.M.O में चयन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– बीरशिवा स्कूल रानीखेत के कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्र कुणाल जोशी और हर्षित कुमार ने गणित के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए I.O.Q.M (Indian Qualifier in Mathematics) की प्रतिष्ठित परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। जिसके फलस्वरूप उनका चयन R.M.O यानी क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड
के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आज रात उत्तरकाशी, यमुनोत्री घाटी और टिहरी में महसूस किए गए भूकंप के झटके; स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। उन्हीं के मार्गदर्शन और दिशानिर्देश के कारण वे इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा में उत्तीर्ण होने में सफल रहे। अभिभावकगण ने भी सभी शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विद्यालय निदेशक प्रीति पांडे और प्रधानाचार्य विपिन अधिकारी ने दोनों छात्रों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में इसी लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज तलवार, निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष नीरूपेंद्र तलवार और मुस्कान तलवार ने दोनों छात्रों और उनके परिजनों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad