भाजपा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल ने रानीखेत नगर में किया सघन जनसम्पर्क,जनता से वोट एवं समर्थन मांगा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल द्वारा आज रानीखेत नगर में भ्रमण कर जनसम्पर्क किया गया। नगर भ्रमण में प्रत्याशी द्वारा जनसम्पर्क के दौरान आम जनता को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों से अवगत कराया गया और अपना स्नेह आशीर्वाद देने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

नगर भ्रमण में जाने से पूर्व शिव मंदिर हाल में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम में पार्टी प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल तथा अन्य सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुन उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रण लिया। इस अवसर पर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि पिछले 5 सालों में रानीखेत विधानसभा में भाजपा का विधायक ना होने से क्षेत्र के विकास में बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए रानीखेत के विकास के लिए यहाँ से भाजपा प्रत्याशी कि जीत होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

नगर भ्रमण के दौरान छावनी परिषद् के मनोनीत सभासद मोहन नेगी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री नरेंद्र रौतेला, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, गिरीश भगत, विमला रावत, प्रमोद रावत, रेखा पांडेय, रमेश जोशी उपस्थित थे। इसके साथ ही अन्य टोलियों द्वारा विधानसभ के विभिन्न गावो में जाकर जनसम्पर्क किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad