अभद्र एवं अशोभनीय नारेबाजी के साथ सीएम धामी की शव यात्रा निकालने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरूद्ध भाजपा ने कोतवाली में दी तहरीर

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शव यात्रा निकालने जैसा अशोभनीय कार्य करने वाली कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने इस बात रानीखेत कोतवाली में भी तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में खड़ी बाजार की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ: नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभद्र और अशोभनीय नारेबाजी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली जिससे मुख्यमंत्री सहित प्रदेश व भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल हुई है।अतैव उक्त कार्यकर्ताओं के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में भी इस बावत तहरीर दी ।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं की 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, नगर महामंत्री ललित मेहरा, पूर्व नगर महामंत्री उमेश पंत, गिरीश भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सुल्तान खान, आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad