प्रदेश में दायित्व मिलने पर भाजपा नेता विमल भट्ट और चंद्र शेखर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान, सरकार व संगठन का जताया आभार
रानीखेत– उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद के सदस्य और पर्यटन गतिविधि के सह संयोजक बनाए गए विमल भट्ट तथा हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्थान के सदस्य पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां सम्मानित किया।
विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और सरकार तथा संगठन का आभार जताया। विधायक डॉ नैनवाल ने कहा कि दायित्व देकर सरकार ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया है। बता दें कि वरिष्ठ नेता विमल भट्ट दो बार रानीखेत जिला उपाध्यक्ष, बूथ संयोजक, अध्यक्ष, पालक, शक्तिकेंद्र प्रभारी, ताड़ीखेत, बिनसर, मछोड़ मंडल के प्रभारी, पीएम के मन की बात कार्यक्रम के संयोजक रह चुके हैं। इसके अलावा संघ की आईटीसी भी कर चुके हैं। दायित्व के लिए उन्होंने सांसद अजय टम्टा, विधायक डा. प्रमोद नैनवाल, वरिष्ठ नेता मोहन नेगी सहित प्रदेश संगठन का आभार जताया है। वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर आर्य ताड़ीखेत ब्लाक के पूर्व ज्येष्ट प्रमुख रह चुके हैं तथा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने दायित्व के लिए सरकार, संगठन, सांसद, विधायक सहित तमाम लोगों का आभार जताया है। गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में संजय पंत, मुकेश पांडे, रोहित शर्मा, पुष्पा तिवारी, गिरीश भगत, पावस जोशी, ध्यान सिंह, ललित मेहरा, दर्शन मेहरा, रामेश्वर गोयल, उमेश पंत, दर्शन बिष्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों एवं जागरूकता रैली का आयोजन