कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि, कहा,उनका मातृभूमि के लिए बलिदान चिर स्मरणीय रहेगा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने अल्मोड़ा निवासी भारतीय सेना की 5 असम यूनिट में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद नाथ गोस्वामी के वीर पुत्र लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के सर्वोच्च बलिदान पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने 6 जून को जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके बलिदान से पूरे प्रदेश और देश में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

करन माहरा ने कहा कि देश ने आज अपना एक वीर सपूत खो दिया है, जिसकी बहादुरी, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा सदैव याद रखी जाएगी। मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हर देशवासी को भावुक कर देता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

उन्होंने कहा कि वीर बलिदानी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की शहादत सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad