प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जागेश्वर के शोकियाथल
अल्मोड़ा -कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज जागेश्वर के शौकियाथल पहुंचे । जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
प्रधानमंत्री के जागेश्वर के संभावित दौरे के लेकर जो तैयारियां प्रशासन द्वारा की जा रही हैं, उसका जायजा मंत्री द्वारा लिया गया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने शोकियाथल पहुंचकर हेलीपैड की व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ADVERTISEMENTS




पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की