प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला कल से अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के भ्रमण पर, जगह- जगह लेंगी महिला कार्यकर्ताओं की बैठकें
प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला कल शुक्रवार दिनांक 6 अक्टूबर से लोकसभा क्षेत्र अल्मोडा का एक सप्ताह का सघन दौरा करेंगी।
यह जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने बताया कि वे क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महिला कांग्रेस की बैठकें लेंगी जिनमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जायेगी। बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सशक्त तरीके से आवाज उठाने की रणनीति भी इन बैठकों में बनेगी।
ADVERTISEMENTS




उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न