सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर छावनी परिषद रानीखेत ने किया ‘रन फॉर यूनिटी” का आयोजन
रानीखेत -लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के अन्तर्गत छावनी परिषद, रानीखेत द्वारा शुक्रवार को छावनी कार्यालय से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी का शुभारम्भ परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला द्वारा किया गया।


इस अवसर पर विद्यालयों के 80 छात्र/छात्राओं सहित छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, स्वच्छता निरीक्षक चन्दन कुमार, राजस्व अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पन्त, वन राजिक कमल किशोर फर्त्याल, अवर अभियन्ता गोपाल सिंह, मानचित्रकार, कृपाल सिंह, स्टोर कीपर चन्द्रभानु राणा छावनी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य बी०सी०पाण्डे सहित कार्यालय के कर्मचारीगण एवं छावनी विद्यालय के अध्यापक / अध्यापिकाएँ उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन