कैंट बोर्ड के ओएस और लिपिक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, नक्शा पास करने के एवज में ले रहे थे 25 हजार रूपए

ख़बर शेयर करें -

भ्रष्टाचार के मामले में कैंट बोर्ड के ओ एस सहित दो कर्मचारियों को सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला देहरादून कैंट बोर्ड का है।

यहां‌ कैंट बोर्ड के‌ बाबू और बड़े बाबू पर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों ने नक्शे के एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता से मकान का नक्शा पास करने की एवज में ₹25000 की रिश्वत मांगी गई थी इसी के आधार पर सीबीआई ने कैंट बोर्ड में कार्यरत एलडीसी रमन कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया. वहीं कैंट कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र कुमार को भी सीबीआई ने हिरासत में लिया है।शिकायत पर टीम गुरुवार को कैंट बोर्ड कार्यालय पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

सीबीआई की टीम के कैंट में पहुंचने से कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई घंटे पूछताछ के बाद दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई आरोपित लोगों से दस्तावेज कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Ad Ad Ad