गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड एवं साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
रानीखेत -गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड एवं साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास, प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। यह पर्व शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश देता है, जिसे विद्यालय परिवार ने पूरे उत्साह के साथ आत्मसात किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के जीवन, उनके त्याग, प्रेम और मानवता के संदेश को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा , प्रधानाचार्या सुश्री रितिका काण्डपाल तथा अध्यापिका सुश्री दिव्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्रिसमस डे केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मानव मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। यह दिवस विद्यार्थियों में आपसी प्रेम, सहिष्णुता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देता है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल, श्रीमती ममता नेगी, चीफ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती पुष्पा बिष्ट, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन