बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद दास की वीभत्स हत्या सहित हो रही लोमहर्षक घटनाओं से आक्रोशित सनातनियों का रानीखेत में प्रदर्शन, बांग्लादेश का पुतला दहन
रानीखेत- बांग्लादेश में मार-मारकर जिंदा जला दिए गए हिन्दू युवक दीपू चंद दास और वहां लगातार हो रही हिन्दुओं की वीभत्स हत्याओं, हिन्दू बहन-बेटियों के बलात्कार, हिन्दू धर्म परिवर्तन और जेहाद की घटनाओं के विरोध में वीरवार को गांधी चौक में बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया और दीपू चंद दास सहित बेकसूर मारे जा रहे हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने कहा कि बंगलादेश में सुनियोजित तरीके से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।कहाकि ये जेहादी मानसिकता जो ईरान, अफगानिस्तान ,पाकिस्तान, बांग्लादेश से आगे बढ़कर अब आपके और हमारे घरों में लगातार घुसने की कोशिश कर रही है जिसका कड़ा प्रतिरोध और प्रतिकार होना चाहिए ताकि जेहादी मानसिकता हमारे परिवारों से दूर रहे।
वक्ताओं ने बांग्लादेश की लोमहर्षक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह धर्म के नाम पर पीट-पीटकर मार दिये गये दलित हिन्दू परिवार के इकलौते चिराग दीपू चंद दास को अधमरा कर चौराहे पर टांग कर जिंदा जला दिया गया और उनके परिवार की महिलाओं का सामूहिक बलात्कार किया गया। तदुपरांत बांग्लादेश का पुतला दहन कर दीपू चंद दास सहित बेकसूर मारे जा रहे हिंदुओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पन्त, विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश , नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय , परासर तिवारी, नारायण सिंह, मनमोहन सिंह, पंकज, कमल कुमार, हेम चन्द्र, जिला पंचायत सदस्य हिमांशु कुमार , मदन कुवार्बी , हिन्दू जागरण मंच से तरूण जोशी , ललित जोशी , पावस जोशी , प्रीती गोस्वामी, विमल भट्ट , मोहन नेगी , मनोज कुमार अग्रवाल , रवि मोहन अग्रवाल , दीपक भंडारी , विपिन कुमार भार्गव , ललित मेहरा , दर्शन मेहरा , उमेश पंत , चौहान आदि अनेक लोग उपस्थित थे।


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए