राहुल गांधी के चार जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर नगर कांग्रेस रानीखेत ने आयोजित की महत्वपूर्ण बैठक
रानीखेत -आगामी 4 जून को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर यहां कांग्रेस कार्यालय में रानीखेत कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी मेंबर करन माहरा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।
बैठक में अल्मोड़ा दौरे की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की जनता की आवाज़ को मजबूती देने वाला साबित होगा। उन्होंने महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, अग्निवीर योजना, भर्ती घोटालों और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे जनसरोकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
बैठक में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, अगस्त लाल साह, महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय एवं विजय तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, यूथ ज़िला महासचिव अरसालन शेख़, सभासद नगरपालिका पार्षद सुरेन्द्र सिंह कुवार्बी, सतीश नेगी, हेमंत बिष्ट, सुनील कुमार, पान सिंह मेहरा, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, कुबेर मेहरा, संदीप बंसल, भूपेंद्र आर्या सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला