आकाश कुमार शर्मा होंगे रानीखेत छावनी परिषद के नए मुख्य अधिशासी अधिकारी, पांच माह से प्रभार पर चल रहा था पद
रानीखेत – लगभग पांच माह के इंतजार के बाद रानीखेत छावनी परिषद को मुख्य अधिशासी अधिकारी मिलने जा रहा है।आई डीईएस अधिकारी आकाश कुमार शर्मा रानीखेत छावनी परिषद के नए मुख्य अधिशासी अधिकारी होंगे। श्री शर्मा वर्तमान में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्थित मुरार छावनी परिषद में मुख्य अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात थे।
रक्षा मंत्रालय ने ग्रुप ‘ए ‘ के करीब अठारह अधिकारियों को स्थानांतरण व तैनाती दी है।इस आशय का आदेश अतिरिक्त महानिदेशक (एडमिन )डी मधुकर नाइक ने जारी किया है। जिसमें आकाश कुमार शर्मा को रानीखेत छावनी परिषद में बतौर मुख्य अधिशासी अधिकारी तैनाती दी गई है। बता दें कि रानीखेत में पूर्व में तैनात मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला के जनवरी में स्थानांतरण के बाद यहां पद प्रभार पर चल रहा था।पांच माह बाद रानीखेत छावनी को मुख्य अधिशासी अधिकारी मिलने जा रहा है






पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला