पीएम श्री रा.बा.इ.का द्वाराहाट में सात दिवसीय “भारतीय भाषा समर कैम्प -2026” का रंगारंग शुभारंभ
रानीखेत -पीएम श्री रा.बा.इ. का., द्वाराहाट में सात दिवसीय “भारतीय भाषा समर कैम्प -2026” का रंगारंग शुभारंभ हुआ। कैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को क्षेत्रीय भाषाओं तथा संस्कृति से जोड़ना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सोनिका नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस कैंप की शुरुआत प्रार्थना, योग व ध्यान की गतिविधियों से हुई।सन्दर्भदाता सुरभि पंत द्वारा समर कैम्प की अवधारणा एवं उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। प्रथम दिवस पर संस्कृत, उर्दू ,पंजाबी, तेलुगु, कुमाउनी, गढवाली भाषा में सामान्य अभिवादन तथा दैनिक दिनचर्या में प्रयोग होने वाले सामान्य वाक्यों का प्रयोग करना सिखाया गया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया गया। समर कैंप के प्रथम दिवस पर 37 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या तथा संदर्भदाता लता काण्डपाल व सुरभि पंत मौजूद रहे।


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए