अब आप व्यक्तिगत संग्रहक रामेश्वर प्रसाद गोयल द्वारा वर्षो से संजोयी गई दुर्लभ व प्राचीन वस्तुओं को कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर की ट्वीड फैक्ट्री के शो रूम में आसानी से देख सकते हैं
रानीखेत – अब आप रानीखेत के प्रसिद्ध व्यक्तिगत संग्रहक रामेश्वर प्रसाद गोयल द्वारा वर्षो से संजोयी गई दुर्लभ व प्राचीन वस्तुओं को कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर की ट्वीड फैक्ट्री के शो रूम में आसानी से देख सकते हैं।
हाल ही में स्थानांतरित हो चुके कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव व्यक्तिगत संग्रहक रामेश्वर प्रसाद गोयल के दुर्लभ वस्तुओं के संकलन से बेहद प्रभावित हुए जो श्री गोयल ने पुश्तैनी और अन्य स्रोतों से कड़ी मेहनत से जुटाया है। श्री गोयल की दशकों की यह मेहनत अब तक उनकी दुकान के भीतरी कोने में कहीं गुम थी जिसे ब्रिगेडियर संजय यादव के प्रयास से रौशनी मिली है। ब्रिगेडियर यादव ने संग्रहक रामेश्वर गोयल के दुर्लभ खजाने से चुनिंदा वस्तुएं कुमाऊं रेजिमेंट ल सेंटर की ट्वीट फैक्ट्री के शो रूम में रखने की अनुमति दी, जिससे यहां आने वाले सैलानी इन बीते जमाने की वस्तुओं के दीदार कर पुराने दिनों को याद कर सकें।
ब्रिगेडियर यादव ने श्री गोयल को प्रशस्ति पत्र देकर भी नवाजा। संग्रहक रामेश्वर गोयल का कहना है कि वह वर्षों से ऐसी जगह की तलाश में थे जहां उनकी मेहनत से जुटाई वस्तुओं को लोग देख सकें, क्यों कि ये दुर्लभ वस्तुएं अब बामुश्किल ही कहीं नजर आएंगी। उन्होंने बिग्रेडियर यादव का सहयोग के लिए आभार जताया।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए