जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
रानीखेत – जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का आज समापन हुआ। समापन दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज़ुबैद अहमद (पूर्व क्रीड़ा अधिकारी), विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे, तथा विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता दीपक द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
अपने संबोधन मे मुख्य अतिथ ने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क, तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न साधनों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। सभी टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, सामंजस्य, और उत्साह का परिचय दिया।
इस लीग मुकाबले के वरिष्ठ पुरुष वर्ग मे प्रथम स्थान: अलकनंदा सदन द्वितीय स्थान: मंदाकिनी सदन ने ,वरिष्ठ महिला वर्ग में प्रथम स्थान: मंदाकिनी सदन,द्वितीय स्थान: अलकनंदा सदन ने,कनिष्ठ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान: अलकनंदा सदन,द्वितीय स्थान: मंदाकिनी सदन ने ,कनिष्ठ महिला वर्ग के परिणाम प्रथम स्थान: भागीरथी सदन व द्वितीय स्थान: मंदाकिनी सदन ने प्राप्त किया।विद्यालय के खेल प्रभारी दीपक सिंह एवं निर्णायकों ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया।






जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति