गनियाद्योली बनी स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की विजेता
रानीखेत-खेल भावना, उत्साह और रोमांच से भरपूर स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में खनिया और गनियाद्योली की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः गनियाद्योली की टीम ने 12–9 के प्रभावशाली अंतर से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
टूर्नामेंट में पूरे समय उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन के लिए जतिन बिष्ट को टूर्नामेंट आफ द प्लेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके शानदार प्रदर्शन की खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने जमकर सराहना की।
समापन समारोह में अगस्त लाल शाह, जुबेद अहमद, अनिल शाह, मुकेश वर्मा, संजय बिष्ट, दीप उपाध्याय, पुष्पक कुमार, भारत पांडे, भूपेंद्र परिहार, अंकुर जयाल, पंकज जोशी, ललित असवाल, दीपक शर्मा, राहुल नेगी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गनियाद्योली टीम के मुख्य कोच दीपक मेहरा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति, सभी खिलाड़ियों, सहयोगकर्ताओं, अतिथियों एवं खेल प्रेमियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।



गनियाद्योली बनी स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की विजेता
रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति