मनरेगा पर केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में रानीखेत में कांग्रेस ने किया पुतला दहन
रानीखेत-केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट को रद्द करने के उद्देश्य से बिल लाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी चौक में भाजपा की केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा कोई सामान्य योजना नहीं, बल्कि एक संघर्ष से निकला कानून है, जिसने ग्रामीण भारत के करोड़ों लोगों को हर हाथ को काम दो, काम का पूरा दाम दो का कानूनी अधिकार दिया। यह कानून 100 दिन के सुनिश्चित रोजगार की गारंटी देता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस कानून को कमजोर कर मजदूरों के अधिकारों पर हमला कर रही है और महात्मा गांधी के नाम व मूल्यों को मिटाने की सोची-समझी राजनीतिक साजिश कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। वक्ताओं ने कहा कि अधिकार आधारित कल्याणकारी कानूनों को समाप्त कर उनकी जगह केंद्र नियंत्रित चैरिटी मॉडल लाना भाजपा-आरएसएस की मंशा को उजागर करता है, जो सीधे तौर पर लोगों के काम के अधिकार को खत्म करने की कोशिश है।
कार्यक्रम में महेश आर्या (अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज व पूर्व जिलाध्यक्ष), चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला जिला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ अध्यक्ष अंकित पडलिया पंत, महाविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष पारस खत्री, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, निवर्तमान उप सचिव विनीत चौरसिया, विश्व विजय सिंह माहरा, त्रिलोक आर्या, जीतन जयाल, माधवी देवी, रेखा अधिकारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, पंकज गुरुरानी, हेमंत बिष्ट, सुरेंद्र पवार, रुद्र माहरा, अंकित रावत, भुवन आर्या, दीपक सोंटियाल, धीरज कुमार सहित अनेक पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की।




सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए