तो अब रानीखेत के समीप मोवडी़ ग्राम पंचायत में बनेगा स्टेडियम, आज हुआ भूमि का अंतिम चयन
रानीखेत- मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में आज रानीखेत के समीपवर्ती ग्राम पंचायत मोवडी़ में खेल विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिनी स्टेडियम हेतु भूमि का संयुक्त निरीक्षण और चयन किया।
गुरूवार को राजस्व विभाग,खेल विभाग ,वन विभाग के अधिकारियों ने ग्राम प्रधान मोवडी़,ग्राम प्रधान खुडोली(थापला)व ग्राम प्रधान पाली की उपस्थिति में खेल स्टेडियम हेतु भूमि का पुनः निरीक्षण किया। ग्रामवासियों के नाप खेत व ग्राम पंचायत मोवडी़ नाप खेतों से लगी बंजर भूमि ना.का.आबाद भूमि इस हेतु चयनित की गई।इस मौके पर नाप खेतों के सम्बन्ध में उपस्थित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि 21दिसम्बर को होने वाली आम बैठक में नाप खेतों के काश्तकारों व ग्राम वासियों से अनापत्ति लेकर प्रशासन को प्रेषित की जाएगी तदुपरांत प्रस्तावित स्टेडियम का नक्शा व खसरा तैयार कर अलग से प्रेषित किया जाएगा।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन