कांग्रेस की आक्रोश रैली,प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम बोले ,हर मोर्चे पर फेल हुई सरकार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:- आज कांग्रेस ने पहले से तय सीएम आवास कूच कार्यक्रम के तहत आक्रोश मार्च निकाला। राजीव भवन में बडी़ संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में सीएम आवास कूच को निकले।
आक्रोश मार्च एस्लेहॉल चौक, राजपुर रोड, दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली के लिए दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला पर रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच सीएम आवास तक जाने को लेकर तीखी नोंक-झोक भी हुई इस पर गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथीबड़कला चौक पर ही धरने पर बैठ गए।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि कुम्भ कोविड जांच घोटाले से सरकार का भ्रष्टाचारी चेहरा उजागर हो चुका है,बीजेपी सरकार महंगाई ,बेरोजगारी पर नियंत्रण रख पाने में नाकाम साबित हुई है।प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है,तीर्थ पुरोहित लमाबे समय से देवस्थानम बोर्ड भंग करने को लेकर आंदोलित हैं मगर उन्हें अनसुना किया जा रहा है।