अल्मोडा़ में कांग्रेस ने निकाली अंकिता भंडारी न्याय यात्रा, करन माहरा ने कहा, धामी सरकार वीआईपी को बचाने की कर रही है कोशिश

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा– अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अल्मोड़ा में कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा से गांधी पार्क तक प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए अंकिता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर आंदोलन और उग्र होगा।


इस अवसर पर अपने संबोधन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज भी सबसे गंभीर और मूल सवाल अनुत्तरित है कि आख़िर किस ‘वीआईपी’ को बचाने के लिए सरकार ने सच्चाई पर पर्दा डाला? क्यों सरकार सीबीआई जांच से लगातार बच रही है? क्या पुष्कर सिंह धामी की कुर्सी उसी वीआईपी की बैसाखियों पर टिकी है? यदि सरकार निर्दोष है, तो निष्पक्ष जांच से डर किस बात का?
भाजपा के पूर्व विधायक एवं मंत्री से जुड़ा कथित ऑडियो, जिसे उनकी ही कथित पत्नी द्वारा सार्वजनिक किया गया है, सरकार के सामने मौजूद है। उस ऑडियो में पूर्व विधायक द्वारा ‘गट्टू’ का नाम लिया जाना सरकार की कथनी और करनी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। इतने महत्वपूर्ण संकेतों के बावजूद जांच को आगे न बढ़ाना, सत्ताधारी दल की मंशा को उजागर करता है। सरकार को और क्या सबूत चाहिए?
यह सरकार इसे अपनी कुर्सी बचाने की राजनीति समझ सकती है, लेकिन हमारे लिए यह हमारी बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय का सवाल है। उत्तराखंड की जनता ने राज्य निर्माण इसलिए नहीं किया था कि रसूख़दारों को बचाने के लिए कानून को मोड़ा जाए और पीड़ित परिवार को न्याय से वंचित रखा जाए। सत्ता का संरक्षण, जांच से पलायन और चुप्पी..ये सब जनता को स्वीकार्य नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। आज प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार पूरे प्रकरण में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर साफ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर किया जाएगा, वीआईपी को बेनकाब किया जाएगा और निष्पक्ष सीबीआई जांच के माध्यम से दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी। यह लड़ाई सड़क से सदन तक, और न्याय मिलने तक निरंतर चलती रहेग

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

प्रदर्शन में अल्मोड़ा व जागेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि अंकिता को जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, जया जोशी, दीपा साह, ज्योत्सना पंत, शोभा जोशी, दीपा जोशी, ममता जोशी, भावना जोशी, लक्ष्मी देवी, बसंती गैड़ा, भावना वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, दिनेश पिलख्वाल, आदि मौजूद रहे‌।

ADVERTISEMENTS Ad Ad