कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल बीजेपी सोशल मीडिया हैंडल के संचालक और रानीखेत विधायक नैनवाल के विरुद्ध रानीखेत कोतवाली में दी तहरीर

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक रानीखेत व कांग्रेस वर्किंग कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य करन माहरा के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

एवं उक्त पोस्ट को रानीखेत विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा (शेयर) किए जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज किए जाने बाबत।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से करन माहरा के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक, मानहानिकारक एवं असंसदीय पोस्ट की गई है। उक्त पोस्ट को रानीखेत के विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा (शेयर) किया गया, जिससे यह सामग्री व्यापक
रूप से प्रसारित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

उक्त पोस्ट एवं उसके शेयर किए जाने से करन माहरा की सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुँची है तथा समाज में भ्रम, वैमनस्य एवं अशांति फैलने की प्रबल संभावना उत्पन्न हुई है। यह कृत्य कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

तहरीर में आगे अनुरोध किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल के संबंधित सोशल मीडिया हैंडल के संचालक एवं पोस्ट को साझा करने वाले रानीखेत विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, यूथ अध्यक्ष अंकिता पंत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रेम अधिकारी, मोहन सिंह बिष्ट, प्रमोद पाल, प्रदीप रावत, कुसुम बिष्ट, इंदिरा रावत, संगीता डोगरा, कल्पना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad