अंडर 19 जिला लीग के छठे मैच में रानीखेत क्रिकेटर्स ने अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब को 8 विकेट से हराया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में चल रही अंडर 19 जिला लीग का छठा मैच आज नर सिंह ग्राउंड में रानीखेत क्रिकेटर्स एवं अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब के मध्य खेला गया।मैच में रानीखेत क्रिकेटर्स ने अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब को 8 विकेट से हराया। मैच का उद्घाटन कर्नल बी बी थापा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।

आज खेले गये मैच में अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते 25.2 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब के पीयूष ने 22 रन, दिव्यांश ने 21 रन एवम रुद्राक्ष ने 20 रन पारी खेली।रानीखेत क्रिकेटर्स के लिए तक्ष, तुल्यांश, मनजीत और दिविक ने 2-2 विकेट लिये।
दूसरी पारी में 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रानीखेत क्रिकेटर्स की टीम ने 22.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
रानीखेत क्रिकर्ट्स के रोनित ने नाबाद 34 रन और संचित ने नाबाद 27 रन बनाये।अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब के करण एवम दिव्यांश ने 1-1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

रानीखेत क्रिकेटर्स के मनजीत को मैन ऑफ़ दी मैच पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा संरक्षक संजय मेहरा, अनिल गोयल, अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, उप सचिव धीरज वर्मा, जयंत रौतेला, तरुण साह, अभिषेक सिंह एवम राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।कल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रानीखेत क्रिकेटर्स एवं मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी, अल्मोड़ा के बीच खेला जाएगा।आज के मैच के अंपायर राजेंद्र सिंह एवं जे पी सिंह रहे साथ में नवनीत स्कोरर की भूमिका में रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad