महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ पुलिसिया दुर्व्यवहार से कांग्रेसी हुए लाल, गांधी चौक में फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – यहां गांधी चौक में महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ रूद्रपुर में पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कि आज देश एंव प्रदेश की बहन बेटियों की आबरू खतरे में है,उनकी आबरू बचाने के लिए उनकी हक की लड़ाई लड़ने निकली महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ ,धामी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया जाना अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

रानीखेत महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, महिला नगर उपाध्यक्ष बसंती डोरीयाल, एस०सी० महिला ब्लॉक अध्यक्ष कंचन आर्या, इंदिरा रावत, कमला बिष्ट, ममता पवार, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ज़िला अध्यक्ष महेश आर्या, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक हेमंत सिंह रौतेला, पंकज गुरुरानी, महिपाल सिंह, रमेश पंत आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad