रानीखेत की जयश्री पांडेय सिंगापुर में आधुनिक कृषि पर देंगी व्याख्यान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– नगर की प्रतिभाशाली छात्रा जयश्री पाण्डेय का चयन वैश्विक मंच पर मार्डन एग्रीकल्चर विषय में विचार रखने के लिए हुआ है।वह नेशनल यूनिवर्सिटी सिंगापोर में 28से 29अगस्त तक विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।उसके पश्चात वह मलेशिया में 30अगस्त2024से 7 सितंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

जयश्री पांडेय के पिता बृजमोहन पांडेय सशस्त्र सीमा बल‌ में कार्यरत हैं। जयश्री वर्तमान में गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर की छात्रा हैं। उनकी उत्तरोत्तर सफलता पर नगर के प्रबुद्धजनों,शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad