गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में “विकास तथा आधुनिकीकरण पर्यावरण संरक्षण से अधिक महत्वपूर्ण है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
रानीखेत – गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में “विकास तथा आधुनिकीकरण पर्यावरण संरक्षण से अधिक महत्वपूर्ण है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं बौद्धिक वातावरण में किया गया। प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने उदाहरणों, आँकड़ों और तार्किक अभिव्यक्ति के माध्यम से विकास, आधुनिकीकरण तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में विकास की आवश्यकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी एक महत्वपूर्ण विषय है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने तर्कों, विचारों और वक्तृत्व कला के माध्यम से यह दर्शाया कि विकास एवं आधुनिकीकरण मानव जीवन को किस प्रकार प्रभावित करते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता क्यों आवश्यक है।
प्रतियोगिता में अराध्या पुजारी ( त्रिशूल सदन) ने प्रथम, लावण्या पाण्डे ( नीलकंठ सदन) ने द्वितीय तथा शिवि उप्रेती ( नन्दा देवी सदन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्या एवं निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की वक्तृत्व कला, आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और विषय की समझ का मूल्यांकन करते हुए विजेताओं की सराहना की।
प्रतियोगिता का संचालन कार्तिक फर्त्याल ने किया।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा ने कहा कि, “ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करती हैं। विकास एवं आधुनिकीकरण आज की आवश्यकता हैं, लेकिन प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण भी हमारे भविष्य के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करने की सोच विकसित करनी चाहिए।”
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल, चीफ़ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में “विकास तथा आधुनिकीकरण पर्यावरण संरक्षण से अधिक महत्वपूर्ण है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– ’22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला’