अल्मोड़ा को मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी: वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. के. वर्मा ने संभाली कमान; रानीखेत में रह चुके हैं सीएम एस
रानीखेत। अल्मोड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। उप जिला चिकित्सालय रानीखेत के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. के. वर्मा को अल्मोड़ा जिले का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर डॉ. हरीश चंद्र पंत का स्थान लेंगे।
डॉ. आर. के. वर्मा स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभवी चेहरा हैं। वे पिछले 30 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उनके लंबे और बहुमूल्य अनुभव को देखते हुए शासन ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
गौरतलब है कि बीते वर्ष जून 2025 में डॉ. वर्मा को उप जिला चिकित्सालय रानीखेत में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के पद पर तैनात किया गया था। हालांकि, पिछले माह ही उन्होंने इस पद से अपना त्यागपत्र दे दिया था। अब उन्हें जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।



सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार