आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के धनंजय अधिकारी ने हाईस्कूल बोर्ड में 98.2फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया
रानीखेत– आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सौ प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की।
इस वर्ष कुल 16 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विशेष रूप से छात्र धनंजय अधिकारी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यालय के चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए