परिवहन व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मिला
देहरादून -देहरादून में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण बैठक के दौरान परिवहन व्यवसायियों की अनदेखी व उत्पीड़न रोकने को लेकर महासंघ कुमाऊं मंडल टैक्सी यूनियन रजि. ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं पर बिंदुवार वार्ता की।
ज्ञापन में कहा गया कि नैनीताल में टीबी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है जबकि अन्य राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध नहीं है। स्थानिक वाहनों पर भारी भरकम चालान की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाती है।सरकार को उच्च न्यायालय में इस मामले में मजबूत पैरवी करनी चाहिए। कहा कि पूर्व परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी द्वारा माफी तथा अर्थ दंड के शासनादेश को विभाग द्वारा थोड़े समय बाद ही बंद कर दिया जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि राज्य परिवहन प्राधिकरण ने वर्ष 2022के बाद यात्री किराए में कोई वृद्धि नहीं की लेकिन परंतु यात्री कर में हर वर्ष पांच फीसदी की वृद्धि कर परिवहन व्यवसायियों पर अतिरिक्त दबाव डाला जा रहा है । प्राधिकरण द्वारा स्कूल बसों का किराया बढ़ाया गया लेकिन परिवहन व्यवसायियों की अनदेखी की गई।विगत वर्ष पंचायत चुनाव में शासन प्रशासन द्वारा अधिग्रहित वाहनों का भुगतान अब तक नहीं किया गया लम्बित धनराशि को तुरंत अवमुक्त किया जाए।
महा संघ अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने बताया कि समस्त बिन्दुओं पर गंभीरता से बात सुनी तथा तत्काल शैलेश तिवारी को शीघ्रातिशीघ्र समस्त बिन्दुओं पर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया।इसी क्रम में डॉ. प्रमोद नैनवाल द्वारा पत्र लिखकर उपर्युक्त समस्याओं से मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी अवगत कराया गया।
इस दौरान रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, राजीव मेहरा , शैलेश तिवारी , विमल पाण्डेय व आदि भी मौजूद रहे।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए